दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार | Fastest Electric Car

Last Updated on February 5, 2023 by Tufaan Mail

आज की तेजी से बदलती दुनिया मे लोगो के परिवहन का तरीका भी तेजी से बदल रहा है। लोग अपनी यात्रा को तेज और आरामदायक बनाने के लिए हमेशा से उत्सुक रहे है। बदलाव के इस क्रम में हम आज EV वाहनों तक आ चुके हैं। इसी क्रम मन आज हम जानेंगे दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार के बारे में…

RIMAC NAVARA दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार है

EV वाहनों में सबसे तेज कारों की बात करे तो इसमें सबसे आगे नाम आता है RIMAC NAVARA का, क्रोएटिया की सुपरकार मेकर कंपनी Rimac Automobili द्वारा निर्मित ये कार EV के इतिहास की सबसे तेज कार है।

  • रीमेक नेवरा कार की टॉप स्पीड 412 KMPH है। 
  • कंपनी के दावे के अनुसार इस कार को एक बार फुल चार्ज करने पर ये 547 किलोमीटर की रेंज देती है।
  • इसके द्वारा 1.86 सेकंड में 0 से 100 KMPH की गति हासिल की जा सकती है।

मॉडल – रीमेक नेवरा
टॉप स्पीड – 412 KMPH

Rimac Nevera
Rimac Nevera

Tesla से कही आगे है ये कंपनी

EV का नाम आते ही हमारे मन में पहला नाम अमेरिकी बिजनेस मैन ‘एलन मस्क’ की कंपनी “TESLA” मोटर्स का आटा है। इस कंपनी की EV कारों को दुनिया भर मव पसन्द किया जाता है। ख़ास कर इनके AI फ़ीचर को लेकर लोगो मे इनकी अलग पहचान है। हाई स्पीड इलेक्ट्रिक कार के क्रम में अगला नंबर है प्रसिद्ध अमेरिकी कंपनी TESLA के Tesla Roadster का जो कि संसार की दूसरी सबसे तेज EV मानी जाती है। 

  • इसकी टॉप स्पीड 410 KMPH है इसको एक बार फूल चार्ज करने पर ये 1000 KM की रेंज देती है।
  • भारत मे इस कार की कीमत 1.8 करोड़(बिना टैक्स) भारतीय रुपये है।

मॉडल – टेस्ला रोडस्टर
टॉप स्पीड – 410 KMPH

Tesla Roadster Aero
Tesla Roadster Aero

EV का इतिहास, कहाँ बनी पहली EV कार

शुरुआती वाहनों में जानवरों को उपयोग कर के यात्रा की जाती थी। कालांतर में ये भाप की शक्ति से चलने लगे इसके बाद विज्ञान ने और भी विकास करते हुए हमें पेट्रोल-डीजल का उपयोग बताया। पर अब खनिज ईंधन की सीमित मात्रा और इनसे होने वाली पर्यावरणीय हानि ने मनुष्यों को इसका विकल्प खोजने पर विवश कर दिया। इन खनिज ईंधनों के  एक इकोफ्रेंडली विकल्प के रूप में EV (Electric Vehicle) सामने है।

EV वाहनों का भी अपना एक इतिहास है 19वीं सदी के शुरुआत से ही इस पर अविष्कार और सुधारो की निरंतर प्रयास जारी है। माना जाता है कि पहली EV को हंगरी के एक पादरी ने बनाया था जो कि 1828 में बनाई। इसी क्रम में और भी कई लोगो द्वारा शोध किया गया और उनके द्वारा कई प्रकार के EV बनाई भी गई। इस EV सेगमेंट में एक 1902 एक अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी स्टडबेकर ने संसार के पहले इलेक्ट्रिक वाहन का बड़े पैमाने पे उत्पादन शुरू किया। पर साल 1904 में फोर्ड मोटर्स के बाजार में आने से इसको कोई खास सफलता नही मिली।

इस के बाद ऑटोमोबाइल कंपनियों ने EV से अपना ध्यान सिर्फ खनिज ईंधनों से चलने वाले वाहनों पर लगाया। परन्तु 20वीं सदी के अंत और 21वीं सदी की शुरुआत में ही खनिज ईंधन से होने वाले प्रदूषण और पर्यावरण नुकसान को देखते हुए खनिज ईंधनों के विकल्प के रूप में फिर से EV का उपयोग शुरू किया जा चुका है और अब ये हमारी भविष्य की साथी के रूप में काम करेंगी।

यह भी पढ़ें – विश्व का सबसे तेज इंटरनेट स्पीड

भारत की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार

अगर बात भारत में बनी EV कारों की की जाए तो भारतीय EV कार निर्माता कंपनियों की प्राथमिकता तेज गति न होकर कम मूल्य में अधिक रेंज तय करने वाली कार बनाना है। इस क्रम में पहला नाम आता है भारत की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी TATA MOTORS का जिनकी EV TATA NEXON EV  अन्य विदेशी कार ब्रांड्स के मुकाबले में काफ़ी सस्ती और भारतीय भौगोलिक स्थिति के हिसाब से डिज़ाइन की गई है। ये कार टाटा की सफल Nexon सीरीज का इलेक्ट्रिक वैरिएंट है। इसकी पेट्रोल-डीजल वैरिएंट को भारत मे खूब पसंद किया गया। जो कि अपने हाई सिक्योरिटी फीचर्स के लिए भी जानी जाती है।

Tata Nexon EV की बात करे तो इसके टॉप मॉडल NEXON EV PRIME की भारतीय बाजारों में कीमत 17.60 में आती है। अगर बात इसकी खूबियों की करे तो इसमें एक 30.2KWH का बैटरी पैक दिया गया है जो कि इस कार को 312 KM की रेंज देता है।

  • इस कार में उपयोग किये गए इलेक्ट्रिक मोटर से 127 bhp की शक्ति आती है जो कि इसे 120 KMPH की गति देता है।
  • Tata के अनुसार ये कार 60 मिनट में 0 से 80% चार्ज को जा सकती है।

मॉडल – टाटा नेक्सन EV
टॉप स्पीड – 120 KMPH

TATA-Nexon-EV
TATA Nexon EV

अपना समय देकर इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

शेयर करें:

1 thought on “दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार | Fastest Electric Car”

Leave a Comment

Tufaan Mail Logo

Tufaan Mail - तूफान मेल वेबसाइट पर आपको दुनिया भर की सबसे तेज, सबसे अच्छी, सबसे दुर्लभ जैसे विषयों पर विस्तृत और ज्ञानवर्धक लेख प्राप्त होगा।
हमसे जुडनें के लिए आपका धन्यवाद

महत्वपूर्ण लिंक्स

About Us

Contact Us

Disclaimer

Privacy Policy

संपर्क

तूफान मेल - Tufaan Mail

thetufaanmail@gmail.com